खबर शेयर करें -

पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अभिसूचना, गुल्मनायक पुरुष पीएसी व आईआरबी की मुख्य परीक्षा अब 15 दिसंबर 2024 के बजाय 12 जनवरी 2025 को होगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। अब ये भर्तियां नई तिथियों पर आयोजित कराई जाएंगी आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पुलिस विभाग में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अभिसूचना, गुल्मनायक पुरुष पीएसी व आईआरबी की मुख्य परीक्षा अब 15 दिसंबर 2024 के बजाय 12 जनवरी 2025 को होगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

इसके अंतर्गत अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा अब 29 दिसंबर 2024 के बजाय नौ फरवरी 2025 को कराई जाएगी। इसी तरह उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी लेखा, सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा की प्रारंभिक परीक्षा अब 12 जनवरी के बजाय 25 जनवरी को कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad