खबर शेयर करें -

शादी से लौट रहे पुलिस कांस्टेबल की वृद्ध मां को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

गंभीर अवस्था में वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मुखानी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -  ​Lalkuwan आंचल डेयरी की व्यवस्थाएं परखने अचानक फील्ड में उतरे अपर सचिव सुरेश जोशी, दुग्ध उत्पादकों से की सीधी बात

नैनीताल एसओजी टीम में तैनात सिपाही अरविंद सिंह परिवार के साथ लामाचौड़ चारधाम मंदिर के पास रहते हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार को अरविंद की मां देवकी देवी (62 वर्ष) एक शादी में शामिल होने गईं थी। शाम करीब पौने 6 बजे वह शादी से घर लौट रही थी। लामाचौड़ में सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं : दिल दहलाने वाली वारदात: टांडा वन क्षेत्र में संविदा कर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या, जानिए शक की सुई

राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी पर सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव, मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता आदि ने मोर्चरी पहुंचकर दुख व्यक्त किया। मुखानी थानाध्यक्ष ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है।