ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हल्द्वानी निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। उसे किडनी संबंधी समेत अन्य बीमारियां भी थीं। जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना के 19 रोगी और मिले हैं।

गर्जिया मंदिर दर्शन को आये पांच श्रद्धालुओं की नदी में डूबने से मौत,

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हल्द्वानी निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। उसे किडनी संबंधी समेत अन्य बीमारियां भी थीं। जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना के 19 रोगी और मिले हैं। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 59 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी, फेफड़े से जुड़ी दिक्कतें थी।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जांच में कोरोना की भी पुष्टि हुई थी। बुधवार देर रात मरीज की मौत हो गई। अभी अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोरोना के नए मरीज भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

जिले में सक्रिय केसाें की संख्या 79 है। ज्ञात हो कि 22 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल में ही पांच महीने के बच्चे की मौत हुई थी। पहले उसकी एंटीजन जांच में कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। बाद में आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, कैंट क्षेत्र के मकान में ऑनलाइन चल रहा था सट्टा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad