ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दंपती  ने अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो चुके थे। 

यहां तल्लीताल क्षेत्र में अंगीठी की गैस से दंपती बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत में सुधार है, लेकिन महिला के गर्भ में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। ललित अपनी पत्नी दीपिका के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहते हैं.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

शनिवार रात ललित ने कमरे में अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद दोनों सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो चुके थे। पड़ोसियों ने दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

रविवार सुबह जब दोनों को होश आया तो चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। सुबह की गई जांच में डाक्टरों ने पाया कि गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही है लेकिन देर शाम जांच के दौरान भ्रूण ने हलचल करनी बंद कर दी। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला को 24 घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया है। 24 घंटे बाद मृत भ्रूण निकाला जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad