ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ऑनलाइन शॉपिंग की एक महिला को भारी कीमत चुकानी पड़ी। एक जालसाज ने महिला को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का अधिकारी बनकर फोन किया। उसने रिफंड का झांसा देकर खाते से पहले छोटी रकम उड़ाई और फिर एक-एक कर उसके दो बैंक खाते खाली कर दिए। महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

शिवालिक विहार काठगोदाम निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास शुक्रवार को राहुल मंडल नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को एक नामी शॉपिंग वेबसाइट का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। महिला ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन शॉपिंग की थी। सामान पसंद न आने पर महिला ने रिफंड के लिए आवेदन किया था। इसीलिए दीपिका ने फोन करने वाले जालसाज पर भरोसा कर लिया।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

जालसजा ने महिला को रिफंड का भरोसा दिया। जालसाज ने उससे अवेलडेस्क नामक एप डाउनलोड कराया और एप में 14291 लिखने को कहा। जैसे ही दीपिका ने 14291 लिखा तो खाते से इतने ही पैसे कट गए। जब दीपिका ने पैसे कटने की बात कही तो जालसाज ने फिर से 1651 लिखने को कहा। जैसे ही लिखा तो फिर 1651 रुपये कट गए।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

फिर इन रुपयों को रिफंड करने के लिए जालसाज ने उससे टी पिन, आधार नंबर, एटीएम नंबर और पिन मांग लिया। वह जैसा कहता गया, दीपिका करती गई। जिसके बाद दीपिका के दो बैंक खाते में जमा 6,73,100 रुपये साफ हो गए। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad