खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, । कोतवाली इलाके की रहने वाली एक महिला को ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग ट्रेडिंग की आड़ में लाखों की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीर हकीकत राय मार्ग निवासी अनुराधा साह ने बताया कि उसके मोबाइल पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग मार्केटिंग का प्रचार देखा। जब लिंक पर क्लिक किया तो नंबर व्हाटसअप ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसके बाद एक युवती की कॉल आयी और उसने ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग ट्रेडिंग में निवेश करने पर दोगुना मुनाफा होना बताया और ऑनलाइन की कई लोगों के जुड़े होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

जब उसने दिए गए खाते में 3.51 लाख रुपये निवेश किए तो ऑनलाइन दोगुना मुनाफा भी दिखने लगा। जब खाते में पैसा देने का दबाव बनाया तो आरोपी आनाकानी व टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर मोबाइल फोन कर दिया तो ठगी होने की भनक लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad