खबर शेयर करें -

एटा के मारहरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का चार वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी प्रेमी के साथ उसके संबंध लगातार बने रहे। यहां तक कि प्रेमी उसकी ससुराल भी आने लगा।

जब ससुरालीजन को पता लगा तो पति ने साथ रखने से इन्कार कर दिया। प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व फोटोग्राफी का काम करने वाले अजय निवासी नगला भंडारी जिला कासंगज से उसको प्यार हो गया। जिसके बाद अक्सर हम दोनों मिलते रहे। इस काम में अजय के गांव का दोस्त जितेंद्र साझीदार बना। वह सिम व मोबाइल लाकर देता था। प्रेम तो परवान चढ़ा मगर शादी नहीं हो सकी। घरवालों ने युवती की शादी अलीगढ़ जिले के थाना दादों के गांव शेखूपुर में दिसंबर 2023 में कर दी।

यह भी पढ़ें -  🚨 रुद्रपुर: सिडकुल की महिला HR मैनेजर ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। ऐसा ही कुछ इन दोनों के साथ हुआ। शादी तो हो गई मगर छुप-छुप कर मिलना जारी रहा। इतना ही नहीं अजय उसकी ससुराल भी आने-जाने लगा। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। जिसके चलते अजय अक्सर महिला की ससुराल में रुक जाता था।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: डिजिटल पेमेंट की अज्ञानता पड़ी भारी: चाट के 30 रुपये चेक करने के चक्कर में महिला ने ग्राहक को भेजी मोटी रकम

बताया गया है कि 29 फरवरी को रात लगभग 11 बजे महिला की सास ने अजय के साथ उसको आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद अजय तो वहां से भाग गया। मगर सास ने सारी सूचना अपने बेटे को फोन पर दे दी।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ नैनीताल में मीट विवाद बना हत्या का कारण, दोषी को उम्रकैद | खड़िया खनन पर हाईकोर्ट सख्त

महिला के पति ने अपने ससुर को फोन कर बुलाया औ पत्नी को उसके मायके भेज दिया। सास ने कहा कि जब तक अजय के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा जाता, हम नहीं बुलाएंगे।

मजबूरन महिला ने थाना मारहरा में तहरीर देकर अजय के खिलाफ चार साल से तंग करने की रिपोर्ट लिखाई है। साथ ही लगातार संबंध बनाने की भी बात कही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad