ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल घूमने के बाद रात को दंतती ने शादी की सालगिरह मनाई। खाना खाने के बाद कन्हैया लाल अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह पत्नी जागी तो कन्हैया लाल को बिस्तर पर बेसुध पाया।

कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक 70 फीसदी अंक लाने वाले हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी जानकारी 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

हरियाणा से नैनीताल पहुंचे बुजुर्ग दंपती ने मंगलवार की रात शादी की सालगिरह मनाई। सुबह पति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद हरियाणा निवासी कन्हैया लाल (60) अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।

मंगलवार को दिन में नैनीताल घूमने के बाद रात को उन्होंने शादी की सालगिरह मनाई। खाना खाने के बाद कन्हैया लाल अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह पत्नी जागी तो कन्हैया लाल को बिस्तर पर बेसुध पाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

परिजनों और होटल के कर्मचारी उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. नेहल ने बताया कि परिजनों से पता चला कि वह कन्हैया हार्ट के मरीज थे। प्रथमदृष्टया मामला हृदयघात का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

लालकुआं – तहसील दिवस में विधायक ने सुनी समस्याएं मौके पर हुआ समाधान लाभार्थियों को प्रदान किए गए आर्थिक सहायता के चैक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad