खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा देहरादून पिथौरागढ़ बागेश्वर समेत कई जिलाधिकारी का भी किया स्थानांतरण

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासन में बड़ा फेरबदल किया है इस बड़ी खबर में जहां जिलों के जिलाधिकारी को बदला है वही कुमाऊं कमिश्नरी को संभाल रहे इस दीपक रावत को अपना सचिव बनाया है।

शासन ने प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किये है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़़, देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये है। वहीं आईएएस दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है। सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है।

धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। वहीं, पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।

चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, चमोली की जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है।,

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: समिति चुनाव की आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ उत्सव, वीडियो

अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad