ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर आज बड़ी कार्रवाई की है।

जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा राजपुरा बस्ती के टनकपुर रोड स्थित एक बगीचे में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करके निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत प्राधिकरण को मिली थी और आज प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण किया जाता है, जिसकी शिकायत उनके पास आई, उन्होंने इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त पंकज उपाध्याय को जानकारी देते हुए उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही सरकारी जमीन को छुड़वाने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

जिस पर आज संयुक्त रूप से टीम बनाकर अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया है साथ ही सरकारी जमीन पर नगर निगम ने अपना कब्जा कर लिया है, सरकारी जमीनों पर अवैध तरीके से किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad