ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​लालकुआं (अग्रसर भारत न्यूज)। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के संयोजन में आयोजित भव्य ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर आयोजित इस गरिमामय समारोह में समूचे विधानसभा क्षेत्र से पहुंची मातृशक्ति ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ प्रतिभाग किया।

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी का कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

​तिलक लगाकर बांधी राखी, लिया आशीर्वाद

उत्सव के दौरान उपस्थित बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। दीपेंद्र कोश्यारी ने मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

​विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र कोश्यारी का अभिनंदन किया। पूरा कार्यक्रम स्थल भाई-बहन के अटूट विश्वास, सामाजिक समरसता और नारी शक्ति के सम्मान के संदेश से ओतप्रोत नजर आया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

​मातृशक्ति का सम्मान और सुरक्षा समाज का दायित्व: दीपेंद्र कोश्यारी

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा, “रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह, अटूट विश्वास और कर्तव्य-बोध का पावन प्रतीक है। मातृशक्ति का मान-सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा सुनिश्चित करना संपूर्ण समाज का सामूहिक दायित्व है। केंद्र और राज्य सरकार निरंतर महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है।”

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

​प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन तारा पांडे तथा कंचन भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष तारा पांडे, विजय रोहित दुर्गापाल, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, अरुण जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी सम्भल, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, राजलक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, आनन्दी बिष्ट, रोहन चौधरी सहित चारों मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी, ऊर्जावान कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।