खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। देवलचौड़ चौराहे पर सड़क निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार की रात जिस सड़क पर डामरीकरण करवाया था, उसे रविवार सुबह ही पेयजल लाइन डालने के लिए बुलडोजर से खोद दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी वंदना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, जिलाधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

डीएम ने अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग नैनीताल को जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करने और भुगतान की राशि संबंधित लापरवाह अधिकारी के वेतन से काटने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि उस अधिकारी की सेवा अभिलेख में प्रतिकूल प्रविष्टि भी दर्ज की जाए।

यह भी पढ़ें -  खटीमा की दलित बस्ती में पहुंचे सीएम धामी, ग्रामीणों के साथ किया भोजन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विभागीय समन्वय की कमी और इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि पेयजल लाइन बिछाने के लिए एनओसी पहले से जारी थी, इसके बावजूद सड़क का डामरीकरण कर सरकारी धन की बर्बादी की गई।

यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश

अधीक्षण अभियंता ने डीएम को भरोसा दिलाया है कि इस कार्य का भुगतान सरकारी धन से नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की सूचना सचिव लोक निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय को भी भेज दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad