ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक लेडी टीचर और उसके प्रेमी छात्र के बीच के संबंधों ने मौत का मोड़ ले लिया. युवक की मौत के बाद टीचर के साथ उसकी वॉट्सएप चैटिंग और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

लेडी टीचर ने स्टूडेंट पर लगाया था रेप का आरोप

जिस युवक ने सुसाइड किया है उसका नाम गौरव हाड़ा है गौरव बीफार्मा का स्टूडेंट था। वो जिस कॉलेज में पढ़ाई करता था उसी कॉलेज की एक लेडी टीचर ने बीते दिनों गौरव के खिलाफ रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। लेडी टीचर की शिकायत पर पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया था। गौरव के पिता का आरोप है कि गौरव की गिरफ्तारी के बाद महिला थाने के जांच अधिकारी गौरी तिवारी और थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने उनसे 3 लाख 50 हजार रुपए की मांग की। गौरव के पिता के मुताबिक 50 हजार रुपए उन्होंने ब्याज पर लिए और किसी तरह मामला सेटल करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने गौरव को थाने से छोड़ दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad