खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। कुछ नशेड़ी घर में घुस आए और वहां मौजूद महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश की। 

जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, स्कूटी तोड़ डाली और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

क्या है पूरा मामला?
हरिपुर फुटकुंआ, रामपुर रोड निवासी गुरवचन कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे, आरोपी अभिजीत सिंह, विरेन्द्र सिंह, समीर सिंह और अमरजीत सिंह नशे की हालत में उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उनकी बहू के कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल

जब गुरवचन कौर और उनके बेटे रोहित सिंह ने विरोध किया, तो आरोपियों ने पत्थर, डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घर में खड़ी स्कूटी को तोड़ दिया और बेटे का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

 

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद घायलों को सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad