खबर शेयर करें -

खटीमा की यूपी सीमा से सटे गांव जादोपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को लाठी, डंडो व लोहे की राड़ से पीट पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार देर रात मोहनपुर जादोपुर निवासी कमलजीत सिंह को सूचना मिली कि जादोपुर गांव के कुछ लोग तुम्हारे भाई अनिल के साथ मारपीट कर रहे है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा कमलजीत सिंह ने देखा कि उसके भाई का हाथ-पैर बांधकर कुछ लोग लाठी-डंडो व लोहे की राड़ से पीट रहे है। उसे देखकर सभी फरार हो गये। कमलजीत स्थानीय लोगों की मदद से अपने घायल भाई को उठाकर नगर के नीजि अस्पताल पहुंचाया। जहां नीजि अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे उप जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई कमलजीत सिंह द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा की मोहनपुर निवासी बलजीत सिंह ने कहा है कि शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे पास के गांव जादोपुर की एक विधवा महिला ने उसके भाई अनिल सिंह(22) निवासी मोहनपुर को फोन से कॉल कर बुलाया। यह भी कहा है कि उसका भाई अनिल सिंह रात्रि में ही उस महिला के घर पहुंचा। जहां पहले से ही योजना के तहत लाठी डंडों के साथ तैयार घर के लोगों ने हाथ पांव बांधकर बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने मेरे ही रिश्तेदार को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अपने आदमी को ले जाओ।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

जिस पर मृतक की मां और वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि उसके भाई के हाथ पांव बंधे हैं और लोग उसे पीटने में लगे हैं। उन्होंने घायल अनिल को तत्काल नागरिक अस्पताल लाए। जहां चिकित्सा ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवा दी है। इधर हत्या के मामले को देखते हुए कोतवाल खटीमा मनोहर सिंह दसौनी ने मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

बताया जाता है कि हत्या का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।फिलहाल मृतक युवक के पिता धर्मेंद्र राना ने पुलिस द्वारा से आरोपियों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग की है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad