ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में लंगर का निर्धारित समय समाप्त होने की बात कहने पर एक व्यक्ति गेट पर तैनात सेवादार पर भड़क गया।

ऋषिकेश में लंगर में भोजन न मिलने पर एक सिरफिरे व्यक्ति ने सेवादार पर पेचकसनुमा औजार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेवादार को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सेवादार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान आरोपी नशे की हालत में बताया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर बुर्के में नैनीताल पहुंचीं दो युवतियां,

सोमवार दोपहर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में लंगर का निर्धारित समय समाप्त होने की बात कहने पर एक व्यक्ति गेट पर तैनात सेवादार पर भड़क गया। गुस्से से आगबबूला होकर व्यक्ति बिहार के सहरसा जिले के सनकुआ निवासी सेवादार कपिल साह (53) पर पेचकसनुमा औजार लेकर टूट पड़ा। व्यक्ति ने सेवादार की छाती और गले के पीछे में औजार घोंपकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेवादारों ने आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

सेवादार ने अस्पताल में तोड़ा दम

साथी सेवादार आनन-फानन में घायल कपिल साह को उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आए। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको एम्स रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान कपिल शाह ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि घटना दोपहर 1.50 बजे की है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुनि की रेती के शीशमझाड़ी निवासी आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना था कि आरोपी नशे की हालत में था। बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बताया कि वह करीब 20 साल से गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad