ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक मादा हाथी घायल हो गया है। वन विभाग द्वारा घायल हाथी को उपचार के लिए ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

मंगलवार की रात को दिल्ली जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी तभी टांडा रेंज में रेलगाड़ी के आगे एक मादा वयस्क हाथी आ गया। रेलगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया परंतु तब तक हाथी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के मुताबिक हाथी को ट्रॅकुलाइजर करने के प्रयास किया जा रहे हैं। जिसके बाद उसका उपचार किया जाएगा। बताते चलें कि टांडा रेंज के जंगल से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों की चपेट में आकर कई हाथियों की मौत हो चुकी है। लेकिन वन महकमे और रेलवे विभाग में आपसी तालमेल की कमी के चलते गजराज की जान लगातार खतरा बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad