ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

किशोरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका पिता करीब चार-पांच महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था। यह बात किसी को बताने पर मारने की धमकी दी थी।

हल्द्वानी में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि किशोरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका पिता करीब चार-पांच महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था। यह बात किसी को बताने पर मारने की धमकी दी थी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच कर रही एसआई मंदाकिनी राणा ने बताया कि किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण करा लिया गया है।

बदमाशों ने नगर निगम की रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया अपना शिकार, 100 रुपये गिराकर पेंशन के 10 हजार रुपये चोरी,

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

उधर, चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक संतोषी ने बताया कि किशोरी ने अपने पिता के डर से अपने स्कूल की एक शिक्षिका के कमरे में शरण ली थी। उसने चाइल्ड हेल्पलाइन से सहायता मांगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि नाबालिग अब अपने घर वापस नहीं जाना चाहती है।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

जिला बाल कल्याण समिति की बैठक के बाद उसे नारी निकेतन भेजने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसकी कुछ दिनों में ही परीक्षाएं भी होनी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad