ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान उस समय दहशत फैल गई जब एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज कर SSP नैनीताल के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में तेज़ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने 06 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 वाहन सीज़ किए।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28) – चित्रकूट, रामनगर

  2. यश भटनागर उर्फ यशु (19) – शिवलालपुर रोनिया, रामनगर

  3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39) – लखनपुर, रामनगर

  4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28) – ढेला पटरानी, रामनगर

  5. प्रकाश भट्ट (28) – खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता

  6. पंकज पपोला (29) – खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

गिरफ्तारी टीम: थानाध्यक्ष अनीश अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन पांडे, कांस्टेबल दीपक सामंत, कांस्टेबल दीपक सिंह और एच.जी. कपिल बुधोड़ी।

🛡 नैनीताल पुलिस का संदेश: कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad