ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय मेले का कल रविवार 12 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट विधिवत उद्घाटन करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश पंत करेंगे, जिनके साथ उक्त समारोह में कोतवाल दिनेश सिंह फत्यार्ल, पूर्व चेयरमेन रामबाबू मिश्रा, भाजपा नेता गुरदीप सिंह, संजीव शर्मा, रोहित दुमका, सचिन अग्रवाल, दीपक बत्रा शिरकत करेंगे, मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामानों के स्टाल लगाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

जनता इंटर कॉलेज काररोड में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का आज विधिवत उद्घाटन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया की मेले में उत्तराखंड के विभिन्न नामी कलाकारों के साथ क्षेत्रीय कलाकारों की टीमों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। जिसके प्रथम दिवस में बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा, कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए कौतिक समिति विभिन्न आयोजन भी करेगी।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad