ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इस हृदय विदारक घटना ने झकझोर कर रख दिया, यहां विकासनगर में फतेहपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। युवती पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। नाक और कान से रक्तस्त्राव के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवती की इसी शुक्रवार को शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

जानकारी के अनुसार फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी सिमरन (25) पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त थी। फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम को सात बजे सिमरन के नाक और कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। सिमरन की हालत देखकर घबराए हुए परिजन उसको हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

बताया कि परिजन सिमरन को लेकर झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। रात करीब 9.30 बजे सिमरन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सिमरन की डेंगू की जांच हुई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी, हालांकि जांच रैपिड एंटीजन थी या एलाइजा इसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि फतेहपुर क्षेत्र में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad