ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा लापता हो गई। वह घर से स्कूल के लिए निकली थी और फिर लौट कर नहीं आई। उसे आखिरी बार उसी के स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा गया था।

परिजनों ने कोच पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी उनके साथ ही रहकर पढ़ाई करती है। वह शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा है। बीती 3 जुलाई को वह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौट कर नहीं आई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

छुट्टी का समय गुजरने के बाद तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे तो स्टाफ ने बताया कि छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं। लापता छात्रा की एक सहेली से पूछताछ में सामने आया कि उसे आखिरी बार स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा था। आरोप है कि कोच ही उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली के एसएसआई महेंद्र प्रसाद टम्टा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad