खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :  जिम से लौटने के बाद एक युवक की मौत हो गई। वह फ्रेश होने के लिए बाथरूम में गया था और वहीं गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता: ​द न्यू स्कॉलर के कनिष्क जोशी ने तैराकी में जीते 3 पदक, जानिए

पुलिस के मुताबिक चौधरी कालोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी वैभव प्रसाद (25) गुरुवार सुबह घर के पास स्थित जिम पर गया था। करीब 9 बजे वह कसरत कर घर वापस लौटा और फ्रेश होने के लिए सीधे बाथरूम में चला गया। तभी बाथरूम से कुछ आवाज आई।

यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो

इस पर परिजन वहां पहुंचे तो वैभव बाथरूम में गिरा पड़ा था। आनन-फानन में उसे पहले नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वैभव के चाचा तारा प्रसाद ने बताया कि वैभव का वजन ज्यादा था।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता: ​द न्यू स्कॉलर के कनिष्क जोशी ने तैराकी में जीते 3 पदक, जानिए

गुरुवार को काफी समय बाद वह जिम गया था। चिकित्सकों ने हृदयाघात की आशंका जताई है। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार तेवतिया ने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad