ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल सील।

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को सील कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने होटल पहुंचकर यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  उर्मिला सनावर का बड़ा दावा: गिरफ्तारी से पहले 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो का दिया गया था ऑफर, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट सहित चार युवकों पर उक्त होटल में वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं चेयरमैन प्रकरण ने पकड़ा तूल, उत्तराखंड निकाय संगठन ने एसएसपी से की मुलाकात; एक सप्ताह में कार्रवाई का अल्टीमेटम

घटना के बाद प्रशासन ने होटल के संचालन से संबंधित अभिलेखों, अनुमतियों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। जांच के दौरान होटल बिना आवश्यक अनुमति के संचालित होता पाया गया। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने होटल को सील करने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की 3.10 लाख लखपति दीदियों की चमकेगी किस्मत, धामी सरकार देगी ₹20-20 हजार; दिसंबर से खातों में आएगी पहली किस्त!

कार्रवाई के दौरान पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर प्रकरण के बाद होटल को सील किए जाने की कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।