ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। जिला चिकित्सालय परिसर में हुए नितेश उर्फ राज जौहरी हत्याकांड में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुई। पुलिस अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 की सुबह जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर स्थित प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम के संचालकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष जिला चिकित्सालय परिसर में एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में नितेश उर्फ राज जौहरी के सीने पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजन दिनेश जौहरी की तहरीर पर कोतवाली पंतनगर में तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आरएफएसएल (RFSL) और फील्ड यूनिट की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए। वहीं, मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।
एसएसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले आकाश कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद मुख्य आरोपी विकास कुमार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। एसओजी रुद्रपुर के साथ थाना दिनेशपुर और थाना पुलभट्टा पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एबीवीपी के पूर्व प्रत्याशी समेत 4 गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।