ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

आम के बगीचे में एक अधेड़ का शव रस्सी में झूलता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में बने रानीबाग झूला पुल के आगे आम के बाग में स्थानीय लोग पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पेड़ में झूल रहा है। पुलिस जब पहुंची तो व्यक्ति का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे झूल रहा था।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

पुलिस के मुताबिक शव करीब 10-12 घंटे पुराना था। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए कपड़ों की तलाशी ली और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आसपास के थाने और चौकियों में सूचना भिजवा दी है। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द शव की पहचान की जाए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad