खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : 52 दिनों बाद बीती 17 फरवरी से लापता कक्षा 9 के छात्र भाष्कर का शव आखरिकार वहीं मिला जहां वह अंतिम बार सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था। भाष्कर का शव शीतला माता मंदिर के पास पानी में  कल दोपहर औंधे मुंह पड़े मिला ।

जानकारी के अनुसार भीमताल के पदमपुरी निवासी भास्कर दुम्का पुत्र सुभाष चंद्र दुम्का दमुवाढूंगा में अपने फूफा मोहन चंद्र सनवाल के यहां रहकर पढ़ाई करता था और वह कक्षा नवीं का छात्र था। बताया जा रहा है 17 फरवरी को स्कूल जाने की बात कहकर वह घर से निकला था, जिसके बाद घर नहीं पहुंचा।

भास्कर आवास विकास स्थित हिमालय विद्या मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र था. वह बीते 17 फरवरी की सुबह साढ़े 8 बजे घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा काफी खोजढूंढ के बाद परिजनों ने स्कूल में मालूम किया तो जानकारी मिली की पैरेंट्स मीटिंग होने की वजह से उस दिन स्कूल में अवकाश था. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा जिसके बाद हारकर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी काठगोदाम थाने में दर्ज कराई।  जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पता चला कि भास्कर कुछ दिन पूर्व शीतला देवी मंदिर में आया था। प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह मंदिर से ऊपर जंगल की ओर चला गया।

पुलिस ने जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। आंखिर बड़ा सवाल है की भास्कर किसके साथ स्कूल जाने के बहाने वहां गया यह जांच का विषय है. इधर खबर सुनकर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad