खबर शेयर करें -

नैनीताल। दीपावली पर्व के बाद नगर क्षेत्रों में पटाखों और पूजन सामग्रियों से भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा एकत्र हो जाने को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद नैनीताल के सभी नगर निकायों को तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि डीएम रयाल ने हल्द्वानी नगर निगम के आयुक्त को पूरे जनपद के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। नगर आयुक्त सफाई अभियान की निगरानी करेंगे और सभी नगर निकायों से काम पूरा होने के बाद फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट जिला कार्यालय नैनीताल एवं निदेशालय को भेजेंगे।प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि दीपावली के बाद उत्पन्न कूड़ा-कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें और नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad