ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मुखानी थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर मनचलों की तरह नर्स के पीछे पड़ गया है। न सिर्फ नर्स बल्कि उसके परिवार को भी आरोपी धमका रहा है। 

नर्स में इतनी दहशत बैठ गई है कि उसने अस्पताल जाना छोड़ दिया है। मामले में पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

कमलुवागांजा निवासी पीड़िता के पति ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, क्षेत्र में रहने वाला एक युवक अपराधी किस्म का है और खुद को गैंगस्टर बताता है। आरोपी पहले उसे व उसकी पत्नी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज कर रहा था। अब घर में आकर धमका रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

शिकायतकर्ता की पत्नी एक अस्पताल में काम करती है और आरोपी से इस कदर डर चुकी है कि उसने अस्पताल जाना छोड़ दिया है। बुधवार को दंपति टेंपो से बाजार जा रहे थे। तभी मनचला आ गया और टेंपो के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। उसने मोबाइल छिनने की कोशिश की और फिर धमकी देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी करने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad