खबर शेयर करें -

MBPG कॉलेज में छात्र गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल; पुलिस ने कई छात्र नेताओं को दबोचा।

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में आगामी छात्र संघ चुनाव से पहले ही माहौल गरमाने लगा है। कॉलेज परिसर में छात्र गुटों के बीच आए दिन होने वाले विवादों के चलते शैक्षणिक वातावरण लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी कड़ी में आज कॉलेज परिसर के भीतर छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। ​दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे और मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिसर में हंगामा और अनुशासनहीनता फैलाने के आरोप में कई छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​भीमताल: सामाजिक कार्यकर्ता के संघर्ष से उजागर हुआ हरेला मेला 2024 का हिसाब, ₹3.84 लाख के घाटे पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad