ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के पुलिसकर्मियों के लिए एक राहत की खबर आई है। अब उन्हें अपनी समस्याओं और अवकाश के लिए अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने होंगे।

मंगलवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिसकर्मियों के लिए एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9412009771 जारी किया है। इस पहल को ‘समाधान पहल’ का नाम दिया गया है, जिसके तहत पुलिसकर्मी अब अपनी समस्याओं का समाधान सीधे व्हाट्सएप के जरिए एसएसपी से प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मंगलवार को जिले के सभी थानों, पुलिस लाइन और विभिन्न चौकियों के कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की। एसएसपी ने उन्हें बताया कि समाधान पहल से सभी पुलिसकर्मियों का समय बचेगा। एसएसपी के इस कदम से पुलिसकर्मियों को अपनी मासिक अपराध गोष्ठी या वार्षिक सम्मेलन में अपनी समस्याओं को रखने के लिए लंबा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

पहले अपनी समस्याओं को कई पुलिसकर्मी सार्वजनिक रूप से रखने में असहज महसूस करते थे। अब उन्हें एसएसपी के इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से तुरंत समाधान मिल सकेगा। एसएसपी मीणा ने बताया कि यह हेल्पलाइन पुलिसकर्मियों के लिए एक तेज और आसान माध्यम बनेगी, जिससे वे अपनी समस्याओं का समाधान बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, पुलिसकर्मियों में इस पहल की सराहना की जा रही है। इससे वह अब तनावमुक्त होकर अपनी नौकरी कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad