ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

कंटोपा दिनेशपुर निवासी विश्वजीत मंडल अपनी गर्भवती पत्नी रंजना मंडल को डिलीवरी के लिए 24 जून को एसटीएच लाये थे। यहां ऑपरेशन के बाद रंजना ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एक और ऑपरेशन किया गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने पहले सामान्य डिलीवरी की बात कही, लेकिन बाद में उसका ऑपरेशन किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द, मानसिक उपचार के बाद रिहाई के निर्देश

कहा कि बच्चा स्वस्थ्य पैदा हुआ। इसके बाद बहन की तबीयत बिगड़ने पर उसका फिर से ऑपरेशन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बहन के इलाज में चिकित्सकों ने लापरवाही की और गुमराह करते रहे। इधर, एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad