ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

तबीयत बिगड़ी तो लड़की ने मां को बताई बात, दर्ज हुआ मुकदमा,नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसा कर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील फोटो खींच ली। जिसके बाद वह लड़की पर उसके दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बता बताई। मुखानी पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों युवक फरार हैं।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले वह लालडांठ निवासी युवक के संपर्क में आई। युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। युवक उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आने लगा। उसने बेटी से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह डेढ़ साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब युवक ने लड़की पर दबाव बनाना शुरू किया। युवक लड़की से कहता था कि वह उसके दोस्त लालडांठ निवासी युवक से भी शारीरिक संबंध बनाए। इधर, एक रोज लड़की की तबीयत बिगड़ी तो मां ने वजह पूछी।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

जिसके बाद लड़की ने युवक की सारी करतूत बता दी। बताया कि दोनों लगातार उसे वीडियो कॉल करके भी परेशान कर रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad