खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया में मित्रता के बाद शादी का झांसा देकर एक युवती को मुरादाबाद के युवक ने दोस्ती के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए फिर मुकर गया। 

सोशल मीडिया में मित्रता के बाद शादी का झांसा देकर एक युवती को मुरादाबाद के युवक ने दोस्ती के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए फिर मुकर गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  🐘 🐘 हाथी का तांडव! खेत रौंदे, ग्रामीणों को दौड़ाकर मचाई दहशत

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों ग्राम सलीमपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी कासिम उसकी पुत्री को बहलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

बाद में युवक ने पुत्री के साथ शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने युवती से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी कासिम के खिलाफ धारा 376, 504 व 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के सलीमपुर गांव निवासी कासिफ ने तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को इंस्टाग्राम पर झूठे प्रेम का झांसा देकर दोस्ती की आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर रामनगर के कई होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। विवाह की बात करने पर कासिफ मुकर गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad