ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 जालसाज महिला ने रियल स्टेट कर्मी को उसके क्रेडिट कार्ड में मिले रिवार्ड का झांसा दिया और उसे हासिल करने के लिए ललचाया। कर्मी झांसे में आ गया। इसके बाद जालसाज महिला जो कहती गई, वो करता गया।

उसे झांसे पता तब लगा जब उसके खाते से धड़ाधड़ा रुपये कटने शुरू हुए। जालसाज ने चंद मिनट में खाते से 599996 लाख रुपये साफ कर दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

तल्ली हल्द्वानी निवासी मधुसुदन जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, दो अगस्त की दोपहर उनके मोबाइल पर एक महिला ने फोन किया। उसने अपना नाम सोनाक्षी शर्मा और एक निजी बैंक का कर्मी बताया। मधुसूदन को क्रेडिट कार्ड में 15000 क्रेडिट रिवार्ड प्वाइंट मिलने की बात बताई और रिवार्ड रिडीम कराने के लिए बैंक का रिवॉर्ड प्वाइंट एप डाउनलोड कराया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

पीड़ित ने जालसाज के कहने पर बैंक खाता, आधार कार्ड नंबर और पेन कार्ड की जानकारी एप में दर्ज कर दी। इसके बाद कॉल को होल्ड पर डाल दिया। कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर खाते से रकम कटने के मैसेज आने लगे। कुछ ही देर में खाते से 599999 रुपये साफ हो गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

पीड़ित ने जालसाज से पैसे कटने की वजह पूछी तो उसने कॉल काट दी। जिस पर पीड़ित ने साइबर थाना रुद्रपुर में शिकायत की। वहां से शिकायत को कोतवाली हल्द्वानी ट्रांसफर किया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad