ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नाम बदल कर समुदाय विशेष के युवक ने मोबाइल रिचार्ज की दुकान खोली। उसने एक छात्रा का नंबर हासिल किया और उसे परेशान करने लगा। उसे छेड़ा और जब पीड़िता के भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। इस मामले में पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

पीड़िता कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली बीसीए की छात्रा है। छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा, घर के पड़ोस में ही समुदाय विशेष के युवक की मोबाइल रीचार्ज की दुकान है। कुछ दिन पहले वह बेटी के साथ दुकान पर रीचार्ज कराने गई थीं।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

नंबर मिलने के बाद से युवक ने बेटी को सिक्ख युवक बनकर बार-बार कॉल और व्हाट्सएप मैसेज करने शुरू कर दिए। कॉलेज आते-जाते परेशान करने लगा। बात छात्रा के भाई तक पहुंची तो वह आरोपी को समझाने पहुंच गया। जहां आरोपी ने मारपीट कर दी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad