ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बेलबाबा के जंगल में बरेली के तस्करों ने आरी चलाई थी। वन विभाग की टीम के हत्थे दो तस्कर चढ़े हैं। जंगलात की टीम ने दो वाहनों को सीज भी किया है।

भाखड़ा रेंज के बेलबाबा के जंगल में तस्करों ने 22 नवंबर को सागौन के दस पेड़ों को काटा था, इस घटना के बाद से वन महकमे में खलबली मची थी। डीएफओ हिमांशु कहते हैं कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा दल प्रभारी व टांडा रेंज के रेंजर आरएन गौतम के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। सीसीटीवी और मुखबिरों से घटना के सुरक्षा मिले, इसके बाद वन विभाग की टीम ने बरेली पुलिस के सहयोग से दो धौरा टांडा निवासी जहिर अहमद और राजू खान को पकड़ा है। इसके अलावा जिस आरा मशीन पर लकड़ी को काटने के लिए ले जाया गया था, वहां से लकड़ी भी बरामद की है। घटना में चार से पांच और अपराधी शामिल होने का पता चला है, जिनकी धरपकड़ की कोशिश चल रही है। इसके अलावा विभाग अन्य पहलू की भी जांच कर रहा है। जिन वाहन से लकड़ी को तस्करी कर ले गए थे, तस्करों से पूछताछ की जा रही है और नई जानकारी सामने आ सकती है। टीम में डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला, कैलास जोशी के अलावा वन कर्मी पान सिंह मेहता, किशन सनवाल समेत अन्य वन कर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

सवाल दस लकड़ी के पेड़ के लिए दो वाहन की जरूरत पड़ी?

हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने बेलबाला के जंगल में सागौन के पेड़ काटे जाने के मामले में दो तस्करों को पकड़ने और दो वाहन सीज किए हैं। सीज वाहन में एक कैंटर और एक पिकप की बात कही जा रही है। सवाल यह है कि दस पेड़ों की लकड़ी के गिल्टे ले जाने के लिए दो वाहनों की जरूरत पड़ी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा है। तस्करों ने मुख्य सड़क से करीब डेढ़ किमी अंदर पेड़ों को काटा और वाहनों पर भरकर फरार हो गए, किसी को भनक तक नहीं लगी। जबकि इस मार्ग पर पुलिस चौकी और वन विभाग का बैरियर है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी लगातार होता रहता है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

लाइसेंस निलंबित करने को लिखा पत्र

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु कहते हैं कि बरेली में टीम ने जिस आरा मशीन से लकड़ी को बरामद किया है, उसका लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति यूपी के वन विभाग से की है। वनाधिकारियों के अनुसार आरा मशीन को सीज भी किया गया है। टीम ने आरा मशीन लकड़ी लट्ठे और चिरान को बरामद किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

हल्द्वानी के लोग भी शामिल

हल्द्वानी। इस घटना में दो लोगों को पकड़ा गया है, इसमें जहीर को मास्टर मांइड माना जा रहा है। इसके अलावा हल्द्वानी के भी लोगों के शामिल होने का अंदेशा है, वन विभाग की टीम जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad