breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां गीले शरीर और नंगे पांव फ्रिज का प्लग निकालते समय करंट लगने से 38 वर्षीय महिला की अकाल मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमोला कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की पत्नी तारा देवी (38 वर्ष) सुबह स्नान करने के बाद घर में रखे फ्रिज का प्लग निकालने लगीं। नहाकर तुरंत आने के कारण उनका शरीर गीला था और पैरों में चप्पल भी नहीं थी। जैसे ही उन्होंने प्लग को हाथ लगाया, वे तेज करंट की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलसकर अचेत होकर गिर पड़ीं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

​परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल तारा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक (एसआई) जयबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

​मृतका के परिजनों द्वारा किए गए विशेष आग्रह और घटना की परिस्थितियां स्पष्ट होने के चलते एसडीएम ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की प्रशासनिक सहमति दे दी। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और देर शाम गमगीन माहौल में तारा देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि मृतका के पति मनोज कुमार मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस असमय हादसे ने मनोज और उनके दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।