ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा थाने के गौजाजली क्षेत्र में मुस्लिमों के नाली के विवाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घर में घुसकर महिलाओं को पीटा गया। गर्भवती के पेट में लात मारकर अपमानित किया। मां के साथ पेट में पल रहे बच्चे की जान को खतरे में डाला। गनीमत रही महिला सुरक्षित है। मगर उसके चेहरे पर खून व गहरे जख्म क्रूरता की गवाही दे रहे है।

हल्द्वानी – गौलापार निवासी व्यक्ति से युवती ने वीडियो कॉल पर बातचीत कर भेजी अश्लील क्लिपिंग, हड़पे 1 लाख 85 हजार

बनभूलपुरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू परिवार के घर में घुसकर महिलाओं व पुरुषों को पीट दिया। आरोपितों ने गर्भवती को भी नहीं बख्शा। पेट पर लात मारकर उसके कपड़े फाड़ दिए। पिटाई में कई स्वजन लहूलुहान हुए। पुलिस ने मुख्य आरोपित इमरान समेत चार को नामजद करते हुए 10-12 लोगों पर बलवा, छेड़छाड, मारपीट, धमकी की धारा में प्राथमिकी की है।

बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार, बनभूलपुरा के गौजाजाली में राजेंद्र मौर्य का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले नगर निगम ने गली में निकासी नाली बनाई थी, लेकिन राजेंद्र के घर के आगे नाली ऊंची हो गई। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। सोमवार को राजेंद्र ने नाली तोड़ दी। इसी बात को लेकर सोमवार की रात राजेंद्र व पड़ोसी इमरान के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आक्रोशित इमरान घर गया और 10-12 लोगों को साथ ले आया।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

आरोपितों के हाथों में लोहे की राड, लाठी-डंडे व ईंट पत्थर थे, जो जबरन राजेंद्र के घर में घुस गए और वहां मौजूद सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया। गर्भवती के पेट पर लात मारने के बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया। हंगामा बढ़ा तो आसपास के लोगों ने सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी टीम के साथ पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी व वीडियो फुटेज से आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है। किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

चीख रही महिला, मांग रही मदद

पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो एक महिला बना रही है, जो चीख-चीखकर लोगों से पीड़ित परिवार की मदद के लिए गुहार लगा रही है, लेकिन दबंगों के सामने जाने से हर कोई कतरा रहा है।

चार आरोपितों को हिरासत में लिया

सोमवार की रात हुई घटना से लोग दहशत में रहे। पिटाई व क्षेत्र में दहशत के बाद पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए फील्डिंग लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपित पकड़े जाएंगे।

भाजयुमो में आक्रोश, कार्रवाई की मांग उठी

घटना से भाजपाइयों में आक्रोश है। भारतीय जनता युवा मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट व सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी ने घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस से आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि हिंदुओं पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

देर शाम हनुमान चालीसा पाठ करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन, थानाध्यक्ष ने संभाली स्थिति

मंगलवार की देर शाम भगवा वस्त्र धारण किए हिंदूवादी संगठनों के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और हनुमान चालीसा पाठ की तैयारी करने लगे। इस बीच पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने उन्हें समझाकर वापस भेजा। बनभूलपुरा थाने के गौजाजली क्षेत्र में मुस्लिमों के नाली के विवाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घर में घुसकर महिलाओं को पीटा गया।

गर्भवती के पेट में लात मारकर अपमानित किया। मां के साथ पेट में पल रहे बच्चे की जान को खतरे में डाला। गनीमत रही महिला सुरक्षित है। मगर उसके चेहरे पर खून व गहरे जख्म क्रूरता की गवाही दे रहे है। इसलिए हिंदुओं का गुस्सा भड़कना लाजमी था। देर रात थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने अकेले सबकुछ संभाल लिया। नहीं तो संवेदनशील मामले को बिगड़ने में समय नहीं लगता।

घटिया फिल्टर से बसें खराब, उत्तराखंड परिवहन निगम ने दो कंपनियों की सप्लाई रोकी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad