खबर शेयर करें -

कैंची धाम। देश-विदेश में चर्चा बटोर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम रविवार को नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची। फिल्म की 21 वर्षीय प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। टीम के पहुंचने पर स्थानीय लोगों और धाम से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कैंची धाम पहुंचने के बाद अनूप्रिया नागर ने धाम की आध्यात्मिक महत्ता और बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान फिल्म के दूसरे भाग को लेकर भी कैंची धाम के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी, 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में होगी भर्ती; देखें जिलेवार तारीख

नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना

अनूप्रिया नागर ने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस तथा उत्तराखंड पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचते हैं, ऐसे में पुलिस की व्यवस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

दर्शन के बाद फिल्म की प्रोड्यूसर ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट भी की। मुलाकात के दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता, इसकी विषयवस्तु और इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहां नाबालिग से कुकर्म का आरोप, मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार, जानिए

हनुमान भक्ति और बाबा नीम करौली की महिमा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास

फिल्म टीम की ओर से बताया गया कि ‘हनुमान अंश’ के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों के साथ बाबा नीम करौली महाराज की आध्यात्मिक महिमा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड में 4202 वाहनों के लिए बनीं 63 पार्किंग

इस अवसर पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अनूप्रिया नागर, उनके परिवार और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता के साथ टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SSP ने कहा कि कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad