ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने एयरटेल कंपनी के टावरों से हार्डवेयर मशीन चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

एयरटेल कंपनी के टावरों से हार्डवेयर मशीन चोरी करने वाले गिरोह के 4 शातिर आरोपियों को चंद्रबनी चौक के पास से कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से एयरटेल कंपनी की चोरी की गई लगभग 16 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 8 हार्डवेयर मशीनें बरामद की गई हैं. वहीं, इससे पहले आरोपियों ने मेरठ और बागपत में भी इसी तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था. बहरहाल चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

बता दें कि 21 जनवरी की रात में लोकेश चौधरी (सिक्योरिटी इंचार्ज) ने शिकायत दर्ज कराई कि देहरादून में कई स्थानों पर उनके एयरटेल के टावर लगे हैं. जिनमें कई टावरों में अचानक खराबी आने पर चेक किया गया, तभी पता चला कि आईएसबीटी क्षेत्र के दो टावरों से चार आरआरयू हार्डवेयर केबिल काटकर चोरी कर लिए गए हैं. जिनमें से प्रत्येक की कीमत लगभग 02 लाख रुपए से अधिक हैं. पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, तभी मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी मनीष रघुवंशी, यश राणा, दीपक और अक्षय बालियान को चंद्रबनी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया. साथ ही 8 आरआरयू हार्डवेयर मशीनें बरामद की गई, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपए से अधिक है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

कोतवाली पटेल नगर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी मनीष द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से एक टावर कंपनी में काम करता है और मोहकमपुर में किराए के मकान में रहता है. उसे इन टावरों के बारे में पूरी जानकारी है, जल्द पैसा कमाने के चक्कर में उसके द्वारा चोरी की योजना बनाई गई. घटना को अजांम देने के लिये उसने अपने अन्य 03 साथियों को देहरादून बुलाया. इन चारों द्वारा नेहरू कॉलोनी और आईएसबीटी क्षेत्र से 04-04 (कुल 08) आरआरयू हार्डवेयर मशीनें चोरी की गई.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad