खबर शेयर करें -

हरिद्वार जेल से फरार दोनों कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बना व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को जेल में रामलीला हो रही थी। इस दौरान पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि मामले में जेल प्रबंधन ने इस हद तक लापरवाही बरती थी कि जिला पुलिस तक को सूचना कई घंटे बाद दी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता की बदहाल सड़कों पर एक्शन की तैयारी, PWD सचिव ने दिया आश्वासन

अब आईजी ने जनता से अपील की है कि जो कोई इन दोनों भगौड़े कैदियों की जानकारी देगा इन्हें पकड़वाने में मदद करेगा उसे 1 लाख का इनाम दिया जाएगा  यानी एक कैदी को पकड़वाने की कीमत 50 हजार रूपये।

यह भी पढ़ें -  ​भीमताल: सामाजिक कार्यकर्ता के संघर्ष से उजागर हुआ हरेला मेला 2024 का हिसाब, ₹3.84 लाख के घाटे पर उठे सवाल

एक तरफ जहां पहले ही कोरोना काल में पैरोल पर छोड़े गए कैदियों का अता-पता नहीं चल रहा वहीं अब इन दो कैदियों के भागने के बाद जेल प्रशासन की मुस्किलें और बढ़ गई हैं।