breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं (बिंदुखत्ता):

लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता, इंद्रानगर (द्वितीय) निवासी भास्कर पांडे के साथ छत्तीसगढ़ में एक भीषण हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ के एक होटल में लंबे समय से कार्यरत भास्कर पांडे बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में होटल की छठी मंजिल से नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और वे अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  जमीन की पैमाइश के बदले मांगे 30 हजार, विजिलेंस ने पटवारी को ट्रैप कर पकड़ा

​इलाज के लिए साथियों ने थामी कमान

​भास्कर की गंभीर स्थिति और इलाज के भारी खर्च को देखते हुए क्षेत्रवासियों और उनके मित्रों ने मानवता की मिसाल पेश की है। उनके उपचार हेतु आर्थिक सहायता जुटाने के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुभचिंतकों का एक दल एकत्रित सहयोग राशि लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुका है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग, 27 सितंबर को प्रस्तावित है बड़ा आंदोलन; चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

​मानवता के नाते सहयोग का आह्वान

​भास्कर पांडे के जीवन को बचाने के लिए वर्तमान में धन की अत्यंत आवश्यकता है। परिजनों और मित्रों ने आम जनमानस से सामर्थ्य अनुसार आर्थिक मदद करने की मार्मिक अपील की है। जो भी दानदाता इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहते हैं, वे कमल पाण्डेय के माध्यम से सहायता राशि भेज सकते हैं।

​सहयोग हेतु जानकारी:

  • ​नाम: कमल पाण्डेय
  • ​(नोट: सहयोग हेतु नीचे दिए गए स्कैनर का उपयोग करें)

 

यह भी पढ़ें -  लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

​अग्रसर भारत न्यूज़ ईश्वर से भास्कर पांडे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता है। हम अपने पाठकों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार का संबल बनें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad