ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : घर से मां के साथ वाहन खरीदने का बयाना लेकर निकला युवक दोस्तों के साथ जुए के फड़ पर पहुंच गया और सारे पैसे हार गया। राजपुरा चौकी में जुआरियों के साथ पंचायत हुई और बात नहीं बनी तो युवक भाग गया। अब महिला ने पुत्र की गुमशुदगी और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

गौलापार की रहने वाली महिला का कहना है कि 4 मई को वह अपने बेटे के साथ एक लाख रुपए लेकर वाहन खरीदने निकली थी। महिला का कहना है कि वाहन खरीदने के लिए और रुपयों की जरूरत थी, तो उन्होंने बेटे को काठगोदाम स्थित बैंक भेज दिया और कहा कि वह उसे टीपीनगर में मिलेगी। बेटे के पास बयाने के एक लाख रुपए थे। आरोप है कि राजपुर गेट पर उनके बेटे को कुछ युवक मिले। वह बेटे को बरगला कर जुआ खेलने ले गए और सारे पैसे हड़प लिए। महिला को पता लगा तो वह राजपुरा चौकी पहुंची।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

आरोपी युवकों में से एक चौकी पहुंचा और 40 हजार रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने को कहा, लेकिन बात नहीं बनी और इसी के बाद से उसका बेटा गायब है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि यदि उसके बेटे को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार आरोपी युवक होंगे। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच और लापता युवक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad