ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

IND vs AUS 3rd T20 Match Score: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (28 नवंबर) को गुवाहाटी में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे. इस लिहाज से सीरीज में भारत अभी भी 2-1 से आगे है.

भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. यह मुकाबला आखिरी बॉल तक गया था. मैच के हीरो ग्लेन मैक्सवेल रहे, जिन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 104 रनों की पारी खेलकर पूरी बाजी ही पलट दी.

गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 223 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में कंगारू टीम ने 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया. मैक्सवेल के अलावा टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 35 और कप्तान मैथ्यू वेड ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए.

जबकि अर्शदीप सिंह, आवेश खान और अक्षर पटेल ने 1-1 सफलता हासिल की. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 17 के इकोनॉमी रेट से 68 रन लुटाए. अर्शदीप ने भी 44 रन लुटा दिए.

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेट- (225/5, 20 ओवर्स)

पहला विकेट: एरॉन हार्डी (16), विकेट- अर्शदीप सिंह (47/1)

दूसरा विकेट: ट्रेविस हेड (35), विकेट- आवेश खान (66/2)

तीसरा विकेट: जोश इंग्लिस (10), विकेट- रवि बिश्नोई (68/3)

चौथा विकेट: मार्कस स्टोइनिस (17), विकेट- अक्षर पटेल (128/4)

पांचवां विकेट: टिम डेविड (0), विकेट- रवि बिश्नोई (134/5)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad