खबर शेयर करें -

मजार की टीन शेड के लिए पौड़ी विधायक ने दो लाख रुपए विधायक निधि से जारी किए थे. इसका विरोध हुआ और अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद ने विधायक के फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है. बीएसपी की मांग है कि जल्द से जल्द मजार को हटा लिया जाए.

पौड़ी जिले में कल्जीखाल विकासखंड के किमोली गांव के जंगलों में मजार मौजूद है. पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी की मुश्किलें इसी मजार के कारण बढ़ गई है. दरअसल, मजार पर टीन शेड लगाने के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी विधायक ने दो लाख रुपए विधायक निधि से जारी किए थे. अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

इस मामले में विश्व हिंदू संगठन (Vishwa Hindu Parishad) ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधायक राजकुमार पोरी के इस कदम का विहिप ने विरोध किया है. परिषद के जिलाध्यक्ष महेंद्र अस्वाल ने मजार हटाने की मांग की है. साथ ही कहा है कि यदि मजार को जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: समिति चुनाव की आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ उत्सव, वीडियो

विश्व हिंदू परिषद की यह है मांग

मामले पर विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी जिलाध्यक्ष महेंद्र अस्वाल ने कहा, ”एक ओर देवभूमि में मंदिरों के निर्माण को विधायक नियमों से बाहर बताते हैं. वहीं, दूसरी ओर मजार के साइड डेवेलपमेंट के लिए खुले आम विधायक निधि जारी कर रहे हैं. साथ ही विधायक राजकुमार पोरी यह भी कह रहे हैं कि किमोली गांव की मांग पर टीन शेड के लिए विधायक निधि से राशि जारी की गई. इसमें बुराई क्या है.”

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

जल्द से जल्द हटाई जाए मजार

विश्व हिंदू परिषद के पौड़ी जिलाध्यक्ष महेंद्र अस्वाल का कहना है कि मजार के लिए विधायक निधि से राशि जारी की गई है. हमारी मांग है कि उस मजार को जल्द से जल्द हटा लिया जाए. यदि हमारी इस मांग को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad