ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर वनप्रभाग तराई पश्चिम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केलावनवारी और इटवा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की है. साथ ही सोख्ता और जलौनी की अवैध लकड़ियां बरामद की गई हैं. जिसकी कीमत लाखों में है.

रामनगर वनप्रभाग तराई पश्चिम की टीम ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, वन निगम और रामनगर वन प्रभाग तराई वेस्ट के साथ मिलकर केलावनवारी,इटवा, गजरौला और रैहटा समेत विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालते हुए छापेमारी की है. इसी बीच लाखों रुपए की सोख्ता और जलौनी की अवैध लकड़ी बरामद हुई है. दरअसल क्षेत्र में लगातार अवैध पातन की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद ये कार्रवाई का गई है.

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

रामनगर वन प्रभाग को लगातार मिल रही थी शिकायतें: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या के निर्देशन में अवैध पातन के खिलाफ रामनगर से बाजपुर तक फ्लैग मार्च निकाला गया और छापेमारी की गई. जिसमें लाखों रुपए की अवैध जलौनी और मिश्रित सोख्ता की 7 ट्रोलिया लकड़ी बरामद की गई.

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

संयुक्त टीम बनाकर की गई छापेमारी: रामनगर तराई पश्चिम के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि अवैध पातन को लेकर हमारा उधमसिंहनगर पहले से ही संवेदनशील रहा है और लगातार इन क्षेत्रों से हमारे पास अवैध पातन की शिकायतें आ रही थी. जंगलों से लकड़ियां काटकर टाल बनाकर उन लकड़ियों को बेचा जाता है. उन्होंने बताया कि उसी सूचना को आधार मानते हुए हमारे द्वारा तराई वेस्ट की टीम, रामनगर वनप्रभाग, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की गई.

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

लाखों में बरामद लकड़ियों की कीमत: डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि अलग-अलग जगह से 10 से 15 ट्रैक्टर ट्रॉली में सोख्ता और जलौनी की अवैध लकड़ियां बरामद की गई हैं. जिसकी कीमत लाखों में है. हालांकि अभी लकड़ियों की कीमत का आंकड़ा लगाया जा रहा है. बता दें कि लड़की तस्करों में खाकी वर्दी का बिलकुल भी खौंफ नहीं है. आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad