breaking news
खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी नैनीताल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विभागों संग समन्वय गोष्ठी कर दिए सघन सुरक्षा निर्देश

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की अध्यक्षता में रेलवे और संबंधित विभागों के साथ बैठक, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को जारी हुई तैयारी

नैनीतालः बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के 02 दिसंबर 2025 को प्रारूपित निर्णय को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आज (30 नवंबर 2025) बहुद्देशीय भवन के सभागार में रेलवे अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ एक समन्वय गोष्ठी आयोजित की। इस बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।जिलाधिकारी ने तैयारियों का निरीक्षण करते हुए सभी विभागों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी कार्यों में व्यवधान न आने देने के लिए कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  🔥 🔥 हल्द्वानी में बैंक में भीषण आग! मिनटों में जल गए जरूरी दस्तावेज, बड़ा नुकसान टला

SSP नैनीताल ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध हथियार और संसाधन इक्ट्ठा करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें -  🚨 🚨 🚨 🚨गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला करने वाला PG छात्र गिरफ्तार, 💔 दूसरे लड़के से बात करने के शक में भड़का युवक, गर्दन पर वार से युवती की हालत गंभीर

चैकिंग, सत्यापन अभियान और गश्त को तवज्जो दी जाएगी। सोशल मीडिया सेल को माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा अनावश्यक टिप्पणियों पर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।

SSP मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस बल के पास फोर्स, हेलमेट, डंडे, बॉडी प्रोटेक्टर सहित सभी आवश्यक उपकरण मौजूद हैं। RPF भी क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा बनाए रखेगा और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ विशेष अधिकारों से त्वरित कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें -  ​शक्ति को नमन: पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं बनीं दुग्ध उत्पादन की रीढ़, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नैनीताल दुग्ध संघ ने बढ़ाया मान

उन्होंने लोगों से अपील की कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को स्वीकार करना चाहिए और आदेशों के पालन में प्रशासन को पूरा सहयोग देना चाहिए।

बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम हल्द्वानी के सीएमएम, रेलवे विभाग, वन विभाग, उत्तर-पूर्वी रेलवे के एडीईएन, जेई काठगोदाम और यूपीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad