ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2025।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जन सुनवाई के दौरान उनके सरकारी आवास पर हमला हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था लेकिन अचानक उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत काबू में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

भाजपा का कहना है कि आरोपी ने न केवल मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की, बल्कि इस दौरान उनके सिर पर मेज लगने से उन्हें चोट भी आई।

आरोपी हिरासत में

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी सकरिया (41 वर्ष, निवासी राजकोट) के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है।
दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी गृह मंत्रालय को भी सौंप दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना मुख्यमंत्री आवास जैसी हाई सिक्योरिटी जोन में हुई है, जिससे सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष ने घटना की निंदा की है और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है और घटना की जांच तेज कर दी गई है। ताकि हमले की वजह सामने आ सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।