ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं:

राजनीति में जहाँ आज के दौर में शोर-शराबा और बड़बोलापन हावी है, वहीं हेमवती नंदन दुर्गापाल अपनी उच्च शिक्षा, सामाजिक समझ और बेदाग शालीनता के दम पर जनता के बीच एक अलग लकीर खींच रहे हैं।

वे केवल एक बड़े राजनेता के पुत्र ही नहीं हैं, बल्कि खुद में एक बेहद पढ़े-लिखे, बौद्धिक और जमीन से जुड़े हुए सामाजिक कार्यकर्ता हैं। क्षेत्र के युवाओं और बुद्धिजीवियों के बीच उनकी पहचान एक ‘सुलझे हुए और दूरदर्शी’ व्यक्तित्व के रूप में है, जो हर वर्ग की समस्या को बेहद संजीदगी और ठंडे दिमाग से सुनने व सुलझाने का माद्दा रखते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

​उनकी यही सादगी और मधुर व्यवहार आज लालकुआं की जनता को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि हेमवती नंदन के पास न केवल अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने का हुनर है, बल्कि आधुनिक लालकुआं के विकास का एक स्पष्ट और पढ़ा-लिखा रोडमैप भी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

समाज के प्रति उनका सेवाभाव और विवादों से दूर रहने की उनकी यह ‘क्लीन इमेज’ इस चुनावी समर में उन्हें अन्य दावेदारों से कोसों आगे खड़ा करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।